फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Shahjahanpur: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, हादसे में व्यापारी नेता के बेटे की मौत, तीन घायल

Fri, 02 Sep 2022 06:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

हादसे में चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटा चौक निवासी राजीव खन्ना के बेटे ऋषभ खन्ना (20) की मौत हो गई। जबकि उनके दोस्त आदित्य खन्ना, गौरव सेठ और विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाइवे पर मीरानपुर कटरा के पास घूमने निकले दोस्तों की कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में जाकर पलट गई। हादसे में चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटा चौक निवासी राजीव खन्ना के बेटे ऋषभ खन्ना (20) की मौत हो गई। जबकि उनके दोस्त आदित्य खन्ना, गौरव सेठ और विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

व्यापारी नेता राजीव खन्ना व लायंस क्लब अध्यक्ष काजल खन्ना के बेटे ऋषभ खन्ना सुबह आठ बजे दोस्तों के साथ एसएस कॉलेज जाने के लिए निकले थे। ऋषभ बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र है। बताते हैं कि कॉलेज जाने के बजाय चारों दोस्त कार से घूमने के लिए निकल गए। दोपहर करीब 12 बजे मीरानपुर कटरा में हुलासनगरा ओवरब्रिज क्रास कर बरेली की ओर बढ़ रहे थे।

Trending Videos
विज्ञापन

तभी अचानक उनकी कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर जाकर पलट गई। इस हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कटरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तत्काल इलाज के लिए बरेली भिजवाया। इलाज के लिए ले जाते समय ऋषभ खन्ना की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें