फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छुट्टा पशुओं से टकराकर कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे कांवड़िये

विज्ञापन
बंडा में छुट्टा पशुओं से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कांवड़ियों की ईको वैन। संवाद
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। हरिद्वार से गंगाजल लेकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए गोला गोकर्णनाथ जा रहे बरेली के कांवड़ियों की कार सोमवार को सुबह करीब पांच बजे बिलसंडा मार्ग पर पिपरिया हरिश्चंद्र गांव के पास मार्ग पर घूम रहे छुट्टा पशुओं से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें बैठे कांवड़िये बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन




बरेली जिले के बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव मुड़िया नगला से आठ लोग हरिद्वार से गंगाजल की डाक कांवड़ लेकर गोला जा रहे थे। उनके साथ एक कार भी चल रही थी, जो छुट्टा पशुओं से टकरा गई।



छुट्टा पशुओं से कांवड़ियों की कार टकराने की सूचना पाकर दरोगा राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांवड़ियों की कार अपने सरकारी वाहन से जोड़कर एक वर्कशॉप पर ले जाकर उसकी मरम्मत कराई।
विज्ञापन




इस दौरान कांवड़िये एक होटल में रुके रहे। इन दिनों बारिश होने के कारण बैठने के लिए सूखी जगह तलाश रहे छुट्टा पशु हर समय बिलसंडा और खुटार मार्ग पर बने रहते हैं। सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी के अनुसार बंडा के खंड विकास अधिकारी को मार्गों से छुट्टा पशु तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। संवाद

बदायूं में हादसे में गंभीर घायल कपूरनगला के युवक की र्माैत
मीरानपुर कटरा। बदायूं में रविवार की शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए गांव कपूरनगला निवासी रोहित (22 वर्ष) की रविवार को देर रात उपचार दिलाकर घर लाए जाने के बाद मौत हो गई। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
परिजनों के अनुसार कपूरनगला गांव के रोहित और तेजराम दो माह से बदायूं में रहकर मजदूरी कर रहे थे। दो माह के बाद रविवार को शाम करीब चार बजे दोनों दोस्त एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदायूं-बहजोई मार्ग पर ई-रिक्शा से टकराकर दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायल युवकों को बदायूं के अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया। रात करीब तीन बजे रोहित की हालत बिगड़ गई। घरवालों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की, लेकिन रोहित की घर पर ही मौत हो गई। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि पोस्टमॉर्टम से मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। संवाद

कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो दोस्त घायल



मीरानपुर कटरा। तिलहर-जैतीपुर मार्ग पर सोमवार सुबह हादसा हो गया। कार की टक्कर लगने से बाइक सवार ग्राम खड़सार निवासी राहुल व उसका दोस्त अंकित घायल हो गए। राहुल को गंभीर चोट आई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। साथ ही कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें