सैनिक कार्यालय के पास बंच लाइन में आग लगने से भी फीडर रहा बंद
शाहजहांपुर। शहर में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अलग-अलग घटनाओं के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कच्चा कटरा मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में खंभे पर लगे बिजली के तार आपस में टकरा गए, जिससे लाइन में फॉल्ट आ गया। इसके चलते रात करीब 11 से 12 बजे तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
सूचना मिलने पर बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कराई। अधिकारियों के अनुसार, खंभे और तारों की जांच के बाद आपूर्ति सामान्य की गई। शुक्रवार को बहादुरगंज उपकेंद्र से कलेक्ट्रेट सैनिक कार्यालय परिसर के पास बंच लाइन में अचानक आग लग गई। सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित फीडर को दोपहर करीब डेढ़ बजे से ढाई बजे तक बंद रखा गया। बिजली कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के बाद क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत की और फॉल्ट दूर होने पर आपूर्ति दोबारा शुरू कर दी। संवाद
-
11 केवी की बंच लाइन टूटी
कुर्रियाकलां। बहरी कुर्रिया गांव के दक्षिण मोहल्ले में 11 केवी की बंच लाइन टूट जाने से लगभग 50 मकानों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को तार टूट गया था। इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन तार नहीं जोड़ा गया।
-
लाइन में फॉल्ट आने की सूचना पर कर्मचारी मौके पर पहुंचकर कार्य कर दुरुस्त करा रहे हैं। यदि कहीं पर कर्मी नहीं पहुंचे हैं तो उसके लिए निर्देश जारी करेंगे।
- अनुज प्रताप सिंह, अधीक्षण अभियंता