शाहजहांपुर। रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र में शनिवार को स्कूल निरीक्षण के लिए जा रहे एआरपी की कार से डंपर टकरा गया। हादसे में भावलखेड़ा के एआरपी अनिल द्विवेदी और पंकज पाल बाल-बाल बच गए, जबकि उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों एआरपी प्राथमिक विद्यालय गुवारी के पर्यवेक्षण के लिए जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही चौड़ेरा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक विचित्र अग्निहोत्री मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और डंपर रुकवाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डंपर कब्जे में ले लिया है। वहीं, दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद