सीट के नीचे गिर गया था मोबाइल
हादसे में गंभीर घायल असित द्विवेदी ने बताया कि कार राहुल चला रहा था। उसका मोबाइल बात करते समय सीट के नीचे गिर गया। चलती कार में मोबाइल उठाते समय अचानक वह असंतुलित होकर डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई। बाद में तेज धमाके जैसी आवाज के साथ वह बेहोश हो गए।
गाड़ी को काटकर निकाला गया बाहर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज स्पीड में थी। गांव बिलहरी के पूर्व प्रधान दिनेश गंगवार घटना के कुछ ही मिनट में मौके पर पहुंच गए। बताया, डिवाइडर से टकराने के बाद कार विपरीत दिशा में घूम गई। मृतक विट्ठल गाड़ी में फंस गए थे। इसलिए गाड़ी को काटकर बमुश्किल उन्हें बाहर निकाला गया।