फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कैंट क्लब ने 20 रन और शाह क्लब ने सात विकेट से जीता मैच

Mon, 06 May 2024 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कृभको के मैदान में शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रिकेट लीग में रविवार को मैच हुए। पहला मैच कैंट क्लब ने 20 रन तथा दूसरा मैच शाह क्लब ने सात विकेट से जीता।
विज्ञापन

कैंट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 25 ओवर में 150 रन बनाए। जवाब में झंडा क्लब 130 रन पर ही ऑलआउट हो गया। मैन ऑफ द मैच चार विकेट लेने पर आमिर को चुना गया। दूसरे मैच में केएफएल ने 143 रन का लक्ष्य दिया। शाह क्लब ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मौके पर अंपायरिंग फरीद और शोभित ने की। आनंद यादव, मनोज यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें