शाहजहांपुर में यूपी 112 के नए वाहनाें को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसपी अशोक मीणा। स्रोत: पुलि
शाहजहांपुर। जिले में डायल 112 की सेवा अधिक मजबूत हो गई है। पीआरवी को 25 नए वाहन मिल गए हैं। इसमें 22 वाहन चार पहिया व तीन बाइकें शामिल हैं। रविवार को पुलिस लाइंस से एसपी अशोक कुमार ने वाहनों के आगे नारियल फोड़कर व हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहनों को थाना स्तर पर भेजा गया है।
एक कॉल पर दस मिनट पर मौके पर पहुंचने वाली पीआरवी की कुछ गाड़ियां पुरानी हो गई थीं। कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए शासन से 25 नए वाहन मिल गए हैं। ये आधुनिक तकनीक से लैस हैं। रविवार को एसपी ने वाहनों का जायजा लिया। उसके सुरक्षा उपकरणों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि नए वाहन मिलने से आपातस्थिति में पुलिसकर्मी जल्दी पहुंच सकेंगे। पीड़ित की कॉल पर जल्द ही उस तक पहुंचना प्राथमिकता है। इस मौके पर पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।