फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटीन कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 27 Jul 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुवायां। गांव इनायतपुर स्थित एक कारखाने की कैंटीन में कार्यरत कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
सीतापुर जनपद के कस्बा हरगांव निवासी 38 वर्षीय राकेश कुमार वर्मा कारखाने की कैंटीन में काम करता था। वह कैंटीन पर ही रहता था। राकेश के साथ जिला अस्पताल गए प्रहलाद शर्मा ने बताया कि वह कारखाने में कैंटीन चलाता है। राकेश उसके पास काम करता था। प्रहलाद के अनुसार राकेश को टीवी, डायबिटीज सहित कई बीमारियां थीं। मंगलवार सुबह अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुवायां पुलिस ने राकेश की मौत की जानकारी से इंकार किया है। उधर कारखाने के प्रबंधक ने कैंटीन के किसी कर्मचारी की मौत से इंकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें