फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परीक्षार्थियों के चेहरे खिले, बोले-सरल थे सवाल

विज्ञापन
मानसी रोहरा,  परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। परीक्षा देकर केंद्र से निकले परीक्षार्थियों के चेहरे खुशी से खिले हुए थे। बोले-उम्मीद से सरल सवाल आए थे। उन्हें चयन का भरोसा बढ़ गया है। इस बीच अधिकारी भी लगातार भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से प्रथम पाली में जीएफ कॉलेज, स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय, स्वामी धर्मानंद कॉलेज, जीआईसी और आर्य महिला डिग्री कॉलेज में परीक्षा प्रारंभ हुई। परीक्षा के एक घंटे पहले ही छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया। 12 बजे परीक्षा समाप्त हुई। इस दौरान अभ्यर्थी काफी खुश नजर आए। अधिकतर ने बताया कि प्रश्नपत्र काफी आसान आया था।
सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी वर्तमान पर आधारित ही आए थे। इसलिए उनका रिजल्ट बेहतर आएगा। दूसरी पाली में भी परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट भी निगरानी बनाए रहे। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने भी केंद्राें का जायजा लिया। पंजीकृत 3000 में 2801 उपस्थित रहे, जबकि 199 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन



प्रश्नपत्र काफी सरल आया था। सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी काफी सरल थे। विज्ञान के प्रश्न भी कठिन नहीं थे। उम्मीद है कि हमारा चयन जरूर हो जाएगा।
- मोहम्मद अयाज, शाहबाद

समसामायिक घटनाओं पर आधारित प्रश्न भी जल्दी के थे। काफी पुराने प्रश्न नहीं पूछे गए। प्रश्नपत्र को आसान कह सकते हैं। सारे प्रश्नों को समय से पहले हल कर दिया।
- शेखर मिश्रा, तिलहर

प्रश्नपत्र में अधिकतर सवाल आसान आए थे। प्रश्नों को घुमाकर पूछने के बजाय सीधे तरीके से पूछा था। तैयारी करने वाले का प्रश्नपत्र बेहतर रहा। हमारा चयन भी हो जाएगा।
- श्रवण कुमार, हरदोई

प्रवेश परीक्षा को लेकर काफी तैयारी की थी। उम्मीद से ज्यादा सरल प्रश्न आए। इससे आत्मविश्वास बढ़ गया है। सामान्य ज्ञान और भाषा खंड के प्रश्नों ने काफी सहायता की है।
-मानसी रोहरा, शाहजहांपुर

मानसी रोहरा,  परीक्षार्थी। संवाद

मानसी रोहरा,  परीक्षार्थी। संवाद

मानसी रोहरा,  परीक्षार्थी। संवाद

मानसी रोहरा,  परीक्षार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें