जलालाबाद में पौधरोपण करते बजरंग दल के पदाधिकारी। स्रोत: जागरुक पाठक
- फोटो : आयोजक
जलालाबाद। भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कई गांवों में पौधे रोपकर एक माह तक चलने वाले अभियान का शुभारंभ किया।
संगठन के प्रदेश महामंत्री मुनिराज सिंह ने बताया कि अभियान शुरू करने से पहले यह निर्णय लिया गया कि रोपित किए जाने वाले पौधे फलदार व छायादार हों। उन्हें वहीं लगाया जाए, जहां उनकी सुरक्षा व देखभाल की कोई व्यक्ति जिम्मेदारी ले। पहले दिन खंडहर और रघुनाथपुर गांव में पौधे रोपे गए। इस दौरान अजय सिंह चंदेल, सर्वेश सक्सेना, राजकुमार सिंह, सोनू पांडेय, रंजीत सिंह, अनुज सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद