फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फाइलेरिया से मुक्त कराने के लिए दवा खिलाने का अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तिलहर ब्लॉक को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार से 15 नवंबर तक विशेष अभियान शुरू कर दिया। इसके तहत अब तक फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन नहीं करने वाले लोगों, दवा खाने से इन्कार करने वालों और दीपावली पर घर लौटे प्रवासियों को दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर अपनी निगरानी में लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराएंगे। आशा कार्यकर्ता दीपावली पर घर लौटे प्रवासियों को चिह्नित करेंगी। इसके बाद उन्हें उपकेंद्रों पर लाकर दवा खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के लिए सब सेंटर और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्य ने बताया कि जिले में फाइलेरिया के कुल 2164 मरीज हैं। पूर्व में जिले के 13 ब्लॉकों में अभियान चलाया गया था। उसमें तिलहर ब्लॉक शामिल नहीं था। इसके बाद यहां जांच कराई गई तो फाइलेरिया के 154 मरीज मिले। इसी को देखते हुए विशेष अभियान चलाने का निर्णय किया गया है। अभियान में दवा का सेवन न करने वाले लोगों को चिह्नित कर उन्हें दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें