फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लखीमपुर को हराकर क्राउन वॉरियर्स ने दर्ज की जीत

Sun, 05 Jan 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिग्गज भाजपा नेता निर्भय चंद्र सेठ जापान बाबू की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन स्टेडियम बॉयज लखीमपुर और क्राउन वॉरियर्स शाहजहांपुर की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें क्राउन वॉरियर्स की टीम 71 रनों से विजयी रही। टीम के खिलाड़ी तनु सिंह को शतक जड़ने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन


जीएफ कॉलेज के मैदान पर शनिवार को टॉस जीतकर स्टेडियम लखीमपुर टीम के कप्तान ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। शाहजहांपुर की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 205 रन बनाए। इसमें सर्वाधिक 100 रन खिलाड़ी तनु सिंह के बल्ले से निकले। खिलाड़ी आहट ने 52, अनिल ने 30 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीमपुर की टीम मात्र 134 रन पर ही ऑलआउट हो गई। जीशान गाजी 30 और वीर सिंह 13 रन ही बना सके। क्राउन वॉरियर्स के गेंदबाज विपिन वर्मा ने चार विकेट चटकाए। मैच के अंपायर नियाजी, मोनू यादव व स्कोरर दीपांशु रहे। पंकज ने मैच के दौरान आंखों देखा हाल सुनाया। इस मौके पर आयोजक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, ग्राम पंचायत नियामतपुर के प्रधान अभय यादव, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें