फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मेधावियों से प्रतिभा निखारने का आह्वान

विज्ञापन
शाहजहांपुर में गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मेधावियों को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत: संस - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। काकुत्स्थ जन कल्याण समिति की ओर से काकुत्स्थ विजय दिवस समारोह का आयोजन गांधी भवन में किया गया। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को काकुत्स्थ भूषण सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के भतीजे चंद्रशेखर खन्ना धीरू ने किया। साहित्यकार एवं वरिष्ठ रंगकर्मी महेश सक्सेना, ओसीएफ रामलीला में श्रीराम की भूमिका निभाने वाले रोहित सक्सेना, लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले रंगकर्मी सतीश सक्सेना, समाजसेवी कुंवर सिंह, चंद्रशेखर बाबू, विशन पाल सक्सेना, खेल क्षेत्र से पृथक सक्सेना समेत कई लोगों को काकुत्स्थ भूषण सम्मान से नवाजा गया।
विभिन्न विद्यालयों से आए मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। संचालन नरेंद्र सक्सेना ने किया। संरक्षक रामकुमार बखिया, सतीश सक्सेना, संजीव सक्सेना, भगवान दास, सत्यपाल, रामऔतार, प्रेमशंकर, राजेश बाबू, पुष्पेंद्र और मनोज आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें