फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को अपनाने का आह्वान

विज्ञापन
तिलहर के ब्लाॅक सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मंचासीन अति​थि। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
तिलहर। भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के तहत ब्लॉक सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संयोजन भाजपा जिला महामंत्री अरुण यादव उर्फ चैनू ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री महामेघा नागर ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके आदर्श और विचार आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
एमएलसी सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्रा और कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह ने भी विचार रखे। सम्मेलन में निगोही ब्लॉक प्रमुख भानु प्रताप, खुटार ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित, जैतीपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कश्यप, सौरभ सोमवंशी, मंडल अध्यक्ष प्रेमपाल चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें