फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला को उकसाने में संदिग्धों की निकलवाई जा रही कॉल डिटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसडीएम सदर कोर्ट में चल रहे केस में फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए महिला के कोर्ट में आत्महत्या की कोशिश करने के मामले में उकसाने वाले लोगों की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए गए हैं। मोबाइल डिटेल के आधार पर अन्य लोगों पर भी रिपोर्ट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही थाना सदर बाजार पुलिस की ओर से महिला को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र के रसेम गांव में रहने वाली सुमन देवी शुक्रवार को अपने कुछ परिजनों के साथ कलक्ट्रेट स्थित एसडीएम सदर की कोर्ट में पहुंची थी। सुमन का भूमि विवाद का केस एसडीएम कोर्ट में चल रहा है। महिला एसडीएम सदर पर फैसला अपने पक्ष में करने का दबाव बना रही थी। महिला ने कोर्ट परिसर के गेट में फंदा लगाने का प्रयास किया था।
कोर्ट में मौजूद लोगों ने किसी तरह से उसको बचा लिया था। अचानक हुई घटना से कोर्ट में खलबली मच गई थी। एसडीएम सदर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पहले दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 145 की कार्रवाई की गई थी। इसके साथ ही भूमि कुर्क करने का आदेश भी हुआ था।
विज्ञापन

अपर जिला जज ने कुर्की की प्रक्रिया को निरस्त करते हुए पत्रावली दोबारा जांच के लिए एसडीएम कोर्ट भेज दी थी। मामले में संबंधित पक्ष और विपक्ष के बयान लिए गए थे। मामला सुनवाई में था। 24 नवंबर को मामले में आदेश होना था। एसडीएम के अनुसार इससे पहले भी सुमन एसडीएम कोर्ट के बाहर हंगामा कर चुकी थी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया था। उसको नोटिस देकर छोड़ दिया गया है।

जांच में फंस सकते हैं उकसाने वाले
अधिकारियों का मानना है कि सुमन ने कुछ लोगों के उकसाने पर कदम यह उठाया। संदेह के आधार पर कुछ लोगों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रहीं हैं। इसके आधार पर संबंधितों से पूछताछ की जाएगी। डिटेल के आधार पर रिपोर्ट भी दर्ज की जाएगी। थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने महिला पर जमानती धाराओं पर रिपोर्ट दर्ज की है। इस आधार पर उसको नोटिस देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


महिला ने किसी के उकसाने पर यह कदम उठाया है। कुछ लोग संदेह के घेरे में हैं। उनकी कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- संजय कुमार पांडेय, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें