कैंट में एनसीसी के कैंप में स्कूबा डाइविंग प्रशिक्षण में प्रतिभाग करते कैडेट। स्रोत: एनसीसी
शाहजहांपुर। कैंट में 25 यूपी एनसीसी बटालियन में सोमवार को कैंप के छठे दिन स्कूबा डाइविंग का प्रशिक्षण दिया गया। स्वीमिंग पूल पर पानी के अंदर जाने को लेकर कैडेट्स में उत्साह रहा।
दाेपहर में स्कूबा डाइविंग का प्रशिक्षण नेवी के सेवानिवृत्त कमांडर विजय चौधरी और कमांडर राजीव सरदाना की निगरानी में हुआ। छावनी स्थित स्विमिंग पूल में कैडेट्स को विशेषज्ञों की देखरेख में प्रशिक्षण कराया गया। साथ ही पानी के अंदर जाने पर जरूरी जानकारी दी गई।
कैडेट्स ने इसके रोमांच का आनंद लिया। मंगलवार को भी प्रशिक्षण होगा। इसमें एसएस कॉलेज समेत विभिन्न स्कूलों के कैडेट प्रतिभाग करेंगे। कैंप में रायफल फायरिंग में निशाना साधने की जानकारी दी गई। कमान अधिकारी कर्नल संग्राम सिंह चीमा और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आनंद शर्मा ने एनसीसी के विशेष लाभ की जानकारी दी।