शाहजहांपुर में कैंट स्थित स्वीमिंग पूल में स्कूबा ड्राइविंग का प्रशिक्षण लेते एनसीसी कैडेट। स
शाहजहांपुर। कैंट स्थित स्विमिंग पूल में 25 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से आयोजित चार दिवसीय स्कूबा डाइविंग कैंप का बुधवार को समापन हो गया। इस बीच चार सौ कैडेटों ने पानी के अंदर बचाव के गुर का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
26 से 30 सितंबर तक चले कैंप में शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली और मुरादाबाद के कैडेट शामिल हुए। स्कूबा डाइविंग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष एवं भारतीय नौसेना के पूर्व कमांडर राजीव सरदाना, अर्चना सरदाना और उनकी टीम ने कैडेटों को प्रशिक्षण दिया। उन्हें स्कूबा डाइविंग के बुनियादी सिद्धांत, सुरक्षा नियम और उपकरणों के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। मास्क, रेगुलेटर, फिन्स और सिलिंडर फिट करने के साथ पानी के अंदर हाथ के संकेतों से संवाद करने का अभ्यास कराया गया। कमान अधिकारी कर्नल संग्राम सिंह चीमा ने कहा कि स्कूबा डाइविंग रोमांचक गतिविधि के साथ कैडेट्स के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में भी सहायक है। इस दौरान सूबेदार मेजर सुनील सिंह रावत, उप कमान अधिकारी कर्नल आनंद शर्मा, दलजिंदर सिंह, सुभाष चौहान, हवलदार जगविंदर सिंह, शांतनु और कुंवरपाल आदि मौजूद रहे।