फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कैबिनेट मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील देश हित में

Sat, 16 May 2026 03:18 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि विपक्ष के पास सिर्फ नकारात्मक सोच के सिवा कुछ नहीं है। पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध के कारण तेल संकट पैदा हुआ है। यह स्थिति हमारी सरकार की वजह से नहीं हुई है। 
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विपक्ष पर नकारात्मक सोच रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण तेल आयात पर पड़ने वाले प्रभाव के प्रति आगाह किया है। उन्होंने पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील को देश हित में बताया। 

विज्ञापन


शाहजहांपुर में शनिवार को सुरेश खन्ना ने कहा कि विपक्ष के पास नकारात्मक सोच के अलावा कुछ नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को आगाह किया है। अमेरिका और ईरान के युद्ध के कारण तेल का आयात प्रभावित हुआ है। पीएम मोदी ने लोगों से ईंधन बचाने की अपील की है। मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि देश को भविष्य में किसी भी संकट से बचाने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस संबंध में एक बैठक की है। उन्होंने लोगों को सहयोग करने का निर्देश दिया है।

भविष्य के संकट से बचाव और सहयोग की अपील
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी बैठक में लोगों से सहयोग की अपील की है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य में देश के लिए कोई संकट उत्पन्न न हो। वैश्विक स्तर पर चल रहे युद्ध के कारण तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर भारत पर भी पड़ सकता है। सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए कदम उठा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें