फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने घर व प्रतिष्ठान पर लगाने को डाकघर से मात्र 25 रुपये में खरीदे तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत लोगों से झंडा लगाने की अपील की जा रही है। अपने घर व प्रतिष्ठान पर लगाने के लिए डाकघर से तिरंगा झंडा को खरीदा जा सकता है। इसके लिए 25 रुपये कीमत निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

घर व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा को 13 से 15 अगस्त तक फहराया जाएगा। इस अभियान में डाकघर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डाकघर के सभी कर्मचारी 13 से 15 अगस्त के दौरान अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और आम जनता को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर एपी सिंह ने बताया कि जनपद के सभी डाकघर, उप डाकघर व शाखा डाकघरों में राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री शुरू हो गई है। राष्ट्रीय ध्वज को सिर्फ 25 रुपये में खरीदा जा सकता है। जिसकी लंबाई 30 इंच और चौड़ाई 20 इंच है। इच्छुक व्यक्ति प्रधान डाकघर में कार्यालय दिवस में निर्धारित शुल्क देकर डाकघर काउंटर से तिरंगा झंडा ले सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस तक तिरंगे झंडे का विक्रय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें