फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की कटौती पर जमकर बरसे व्यापारी

Mon, 23 Nov 2015 10:37 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ घंटे की नियमित बिजली कटौती के विपरीत शहरी क्षेत्र में मनमाने तरीके से बिजली काटे जाने और आधी रात के बाद तक बत्ती गुल रहने पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मिश्रा गुट के व्यापारी सोमवार को सपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट जाकर प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर बिजली सप्लाई में सुधार कराने के साथ व्यवसाय जगत के हितों की रक्षा के लिए व्यापारी आयोग का गठन कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल व्यापारियों का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि राजनीतिक दलों को व्यापारी समाज की याद केवल चुनाव के दौरान आती है। चाहे प्रांतीय चुनाव हो अथवा देश की संसद के, सत्ता में आने के बाद राजनेता जनता की समस्याएं भूलकर देश का खजाना भरने के बजाय अपना भरने लगते हैं। इसलिए तीन साल पहले सपा सरकार से व्यापारी समाज ने जो उम्मीदें लगाई थीं, वह धूल-धूसरित हो गई हैं।
नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि आधी रात के बाद तक होने वाली बिजली की बेहिसाब कटौती ने जनता को रुलाना फिर शुरू कर दिया है। जिला महामंत्री नाजिम खां ने कहा कि सर्दी के सीजन में पंखे-कूलर, एसी आदि चलने बंद हो जाने से बिजली की डिमांड घट गई। इसके बावजूद सप्लाई में कटौती करके लोगों को सताया जा रहा है। युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ललित खुराना ने बिजली की दरें घटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में व्यवसाय जगत को सुरक्षा देने के लिए व्यापारी आयोग का गठन जल्द किए जाने की मांग करते हुए व्यापारी नेताओं ने कहा कि रात में होने वाली बिजली कटौती का समय बदले नहीं जाने पर संगठन से जुड़े व्यापारी उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में राजू कमरा, संजय सेठी, जवाहर रस्तोगी, मोहम्मद रफी, आदर्श शर्मा, सुरेंद्र सेठी, विकास गुप्ता, सुल्तान अहमद, आमिर खां, अमृत लाल, अतुल शुक्ला, सोनू सिंह, जीशान अली, लक्ष्मण प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें