फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फंदे से लटका मिला कारोबारी का शव, व्यापार में घाटे से थे परेशान

विज्ञापन
देवेंद्र सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
निगोही। मोहल्ला रामनगर निवासी बिल्डिंग मैटीरियल कारोबारी 40 वर्षीय देवेंद्र सिंह की बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव बरामदे में फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक वह कारोबार में हुए घाटे से परेशान थे। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि परिजनों ने व्यापारी के शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया है, इसलिए पंचनामा की कार्रवाई कर शव को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह देवेंद्र सिंह की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके परिजनों से पूछताछ की। मृतक की पत्नी कुसुमलता देवी ने पुलिस को बताया कि पति देवेंद्र मूलरूप से चन्योरा गांव के रहने वाले थे। करीब पांच साल से मोहल्ला रामनगर स्थित अपने मकान में रह रहे थे। भटपुरा मिश्र गांव में उनकी सीमेंट-सरिया की दुकान है।
कारोबार में हुए घाटे से देवेंद्र पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान थे। सुबह वह सोकर उठे और दुकान पर जाने के लिए बाइक घर के बाहर खड़ी की। इसके बाद पति ने कहा कि उनका दिल घबरा रहा है, इसलिए छत पर जाकर टहलेंगे। चाय बनाकर छत पर ही ले आना। कुसुमलता ने बताया कि जब चाय बनाकर छत पर गईं तो देखा पति बरामदे में कुंडे से रस्सी के फंदे से लटके हुए थे।
विज्ञापन

चीखने पर परिवार के लोग आ गए और कुंडे से नीचे उतारकर सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने चेकअप कर पति को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि देवेंद्र के बेटा आयुष और बेटी सोनल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें