फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दीपावली-धनतेरस पर करोड़ों का हुआ कारोबार

विज्ञापन
अनुज कपूर, सुमित्रा एंड संस, जीएम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दीपावली और धनतेरस पर इस बार जमकर बिक्री हुई। जीएसटी कम होने से आटोमोबाइल सेक्टर में इस बार खरीदारों की भीड़ रही। इलेक्ट्रानिक, सराफा, पटाखा और मिठाई का आंकड़ा जोड़ दिया जाए तो करोड़ों रुपये का कारोबार हुआ।
विज्ञापन


धनतेरस-दीपावली पर इस बार सबसे अधिक खरीदारी आटोमोबाइल सेक्टर में हुई। दो पहिया और चार पहिया वाहनों की जमकर बिक्री हुई। महंगाई होने के बावजूद सराफा दुकानों पर रौनक रही। लोगों ने आभूषण के अलावा निवेश के लिए सोने-चांदी के सिक्के, गिन्नी और चांदी के डालर खरीदे।
इसी तरह से इलेक्ट्रानिक सामान पर भी जीएसटी कम होने का कारोबार पर अच्छा असर दिखाई दिया। एलईडी, फ्रिज, कूलर, वॉशिंग मशीन की खरीदारी में काफी इजाफा हुआ। खान-पान की वस्तुओं में मिठाई, पनीर आदि की बिक्री भी बहुत अच्छी रही। पटाखा और चाइनीज झालर की मांग बहुत अधिक रही।
विज्ञापन



व्यापारियों से बातचीत

इस बार जीएसटी कम होने से दो पहिया और चार पहिया वाहनों की मांग अधिक रही। लोगों ने पहले से ही वाहनों की बुकिंग करा ली थी। हालात यह हो गए कि बाजार में वाहनों की कमी पड़ गई। हर वर्ष से इस बार बढि़या कारोबार हुआ। दो पहिया वाहन में 100 करोड़ और चार पहिया वाहन में 200 करोड़ का कारोबार होने की संभावना है।

- अनुज कपूर, सुमित्रा एंड संस, जीएम


सोने और सोने के भाव उच्चतम स्तर पर होने के बाद भी इस बार बाजार में काफी रौनक रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। लोग सोने-चांदी में भविष्य को लेकर भी रुपया लगा रहे हैं। जिले में करोड़ों का कारोबार हुआ है।

- विनोद सराफ, पदाधिकारी सराफा संघ


स्वदेशी झालर की खूब बिक्री हुई है। जिले में आठ करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री होने का अनुमान है।
- पंकज टंडन, अध्यक्ष, इलेक्ट्रानिक एसोसिएशन

जिले में करीब 20 करोड़ का कारोबार हुआ होगा। पिछले वर्ष से इस बार बहुत अच्छा कारोबार रहा है। खरीदारों में काफी उत्साह था।
- महेश तूली, अध्यक्ष, क्राकरी एवं बर्तन एसोसिएशन

जीएसटी कम होने से इस बार दीपावली पर कारोबार अच्छा हुआ है। इसमें आटोमोबाइल सेक्टर में काफी मांग देखने को मिली है। अन्य वस्तुओं की भी बिक्री भी पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक हुई है।
विज्ञापन


- प्रवेश तोमर, उपायुक्त राज्यकर विभाग

अनुज कपूर, सुमित्रा एंड संस, जीएम

अनुज कपूर, सुमित्रा एंड संस, जीएम

अनुज कपूर, सुमित्रा एंड संस, जीएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें