फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में बंद हुआ धंधा तो मोहम्मदी रोड पर शुरू किया नकली उर्वरक बनाने का कारखाना

सार

रोजा थाना क्षेत्र के मोहम्मदी रोड पर एसओजी की टीम, रोजा पुलिस व जिला कृषि अधिकारी ने नकली खाद बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गोदामों से विभिन्न कंपनियों के खाली व नकली उर्वरक से भरे प्लास्टिक बैग, बाल्टी, पैकेट, रसायन तैयार करने वाला कच्चा माल व बड़ी संख्या में नकली उर्वरक से भरे कट्टे बरामद किए हैं। माहौल शांत होने के बाद उसने वापस अपने जिले में पंकज मिश्रा के साथ नकली उर्वरक बनाने का काम शुरू किया।पंकज के नाम है फैक्टरी, पुलिस तलाश में जुटीपुलिस द्वारा पकड़ी गई फैक्टरी पंकज मिश्रा के नाम है जबकि विजय गौड़ पार्टनर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के मोहम्मदी रोड पर एसओजी की टीम, रोजा पुलिस व जिला कृषि अधिकारी ने नकली खाद बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। फैक्टरी का संचालन कृषि विभाग के पूर्व कर्मचारी का बेटा कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में प्रकाश में आया दूसरा आरोपी फरार है। पुलिस ने फैक्टरी से भारी मात्रा में नकली खाद, इसे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

जिले में नकली उर्वरक बनाए जाने की सूचनाओं को देखते हुए एसपी एस. आनंद ने एसओजी को लगाया था। शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर मोहम्मदी रोड स्थित अंकुर गोदाम के पास दो अलग-अलग गोदामों पर छापा मारा गया। पुलिस ने गोदामों से विभिन्न कंपनियों के खाली व नकली उर्वरक से भरे प्लास्टिक बैग, बाल्टी, पैकेट, रसायन तैयार करने वाला कच्चा माल व बड़ी संख्या में नकली उर्वरक से भरे कट्टे बरामद किए हैं। छापामारी के दौरान पुलिस ने विजय गौड़ निवासी मोहल्ला चौभुर्जी थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पंकज मिश्रा निवासी मोहल्ला निसरजई थाना सदर बाजार का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने पंकज की तलाश शुरू कर दी है। एसपी एस. आनंद ने बताया कि विजय गौड़ पर पूर्व में भी नकली खाद के मामले में हरदोई व शाहजहांपुर में अभियोग पंजीकृत हैं।
पुलिस ने बंद कराया धंधा तो पड़ोसी जिले में शुरू किया खेल
विजय गौड़ ने बताया कि उसके पिता कृषि विभाग में कार्यरत थे। इसलिए उसे कृषि संबंधित उर्वरकों, बायोकेमिकल आदि के बारे में अच्छी जानकारी थी। उसने एक फर्टिलाइजर फर्म बनाई थी जिसे पिछले वर्ष जिला कृषि अधिकारी ने सील कर दिया था। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। इसके बाद उसने हरदोई जाकर काम शुरू किया। वहां भी नकली उर्वरक का धंधा पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज हुआ। माहौल शांत होने के बाद उसने वापस अपने जिले में पंकज मिश्रा के साथ नकली उर्वरक बनाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

पंकज के नाम है फैक्टरी, पुलिस तलाश में जुटी
पुलिस द्वारा पकड़ी गई फैक्टरी पंकज मिश्रा के नाम है जबकि विजय गौड़ पार्टनर है। एसपी ने बताया कि नकली उर्वरक बनाने के कारखाने में रात में काम होता था। नकली खाद को रात में बाहर भेज देते थे। तेजतर्रार मजदूरों को भी नहीं रखा जाता था। गांव के लोगों को मजदूरी पर लगाकर नकली खाद तैयार होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें