फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नेपाल सीमा तक शुरू होगी बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले से नेपाल सीमा के नजदीक लखीमपुर खीरी के तिकुनिया तक रोडवेज बस सेवा मंगलवार से शुरू होगी। शाहजहांपुर डिपो की बस चलने से नेपाल सीमा जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

शाहजहांपुर डिपो से बस सुबह छह बजे रवाना होकर खुटार, बंडा, पलिया होते हुए तिकुनिया पहुंचेगी। रात में बस का ठहराव तिकुनिया में होगा। अगले दिन सुबह साढ़े छह बजे बस तिकुनिया से रवाना होकर पलिया, खुटार, बंडा और बिलसंडा होते हुए बरेली पहुंचेगी।
इसके बाद बरेली से शाहजहांपुर आएगी। केंद्र अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि तिकुनिया से बरेली तक का मार्ग पर निजी बसों का संचालन होता है। इस रूट पर अभी सरकारी बस सेवा नहीं है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए शाहजहांपुर डिपो से बस शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

बस का किराया निर्धारित करने की प्रक्रिया चल रही है। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि सोमवार शाम तक किराया तय होने की उम्मीद है। उसके बाद बस का संचालन शुरू कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें