फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वसुलिया होते हुए पूरनपुर तक बस सेवा शुरू, नए रूट भी बनेंगे

Tue, 04 Mar 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद गांवों से बस सेवा को जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत शाहजहांपुर से वसुलिया होते हुए पूरनपुर तक बस सेवा को शुरू कर दिया। इसके अतिरिक्त अन्य गांवों तक बस सेवा शुरू करने को सर्वे कराने की तैयारी है। इसके अतिरिक्त पड़ोसी जिलों से सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

कुंभ मेले से खाली होने वाली बसों को जिले में भेजा गया। यहां भी 12 नई बसें मिली हैं। ऐसे में निगम के पास सरकारी बसें 131 हो गईं। जबकि 79 अनुबंधित बसें चल रही हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुंभ मेले के बाद बस सेवा को गांवों से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश के क्रम में परिवहन निगम ने तैयारियों को शुरू कर दिया। शाहजहांपुर डिपो ने नया रूट बनाया है। इसमें शाहजहांपुर से चलकर सुभाष चौराहा, वसुलिया, महाऊ दुर्ग, पुवायां-बंडा होते हुए पूरनपुर तक बस जाएगी। इस रूट पर दो अनुबंधित बसों को लगाया है। इसके अतिरिक्त अन्य गांवों को बस सेवा से जोड़ने के लिए सर्वे कार्य कराएंगे।
डिपो प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि यहां पर पर्याप्त बसें उपलब्ध हो गईं। उनके संचालन के लिए पड़ोसी जनपदों के डिपो से भी सहयोग लेंगे, जिससे लोगों को परिवहन निगम की बसों का अधिक फायदा मिल सकें।
विज्ञापन



होली की तैयारी दिल्ली रूट पर 25 बसें बढ़ेंगी
-14 मार्च को होने होली को देखते हुए परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। होली को लेकर सबसे ज्यादा बाहर से सवारियां आती हैं। ऐसे में दिल्ली रूट पर 25 अतिरिक्त बसों को लगाया जाएगा। इस रूट पर वर्तमान में 25 ही बसें संचालित हो रही हैं। होली के नजदीक आने व सवारियों की संख्या बढ़ने पर 50 बसों को रूट पर चलाएंगे।

चालक रमेश चंद्र को सीएम ने किया सम्मानित
-शाहजहांपुर डिपो के चालक रमेश चंद्र को कुंभ मेले में सबसे अधिक किलोमीटर देने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। डिपो प्रभारी सुरेश राठौर ने बताया कि रमेश चंद्र को कपड़े, मिठाई आदि दी गई। उन्होंने बताया कि कुंभ मेले में ड्यूटी करने वाले सुपरवाइजर, चालक, परिचालक को बोनस भी मिलेगा। शासन ने इसकी घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें