फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बस सीज, सवारियों का चालक से किराये को लेकर हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। एआरटीओ ने बृहस्पतिवार को दिल्ली से पलिया जा रही निजी बस को तिकुनिया चौराहे पर पकड़ लिया। चालक से पूछताछ के बाद बस को थाने लाकर सीज कर दिया। इसके बाद बस में बैठीं सवारियों का चालक से दूसरी बस उपलब्ध कराने और किराया वापस करने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

बस में सवार लोगों ने बताया कि बुधवार रात को वे लोग निजी बस से दिल्ली से पलिया जा रहे थे। बस में भीरा, निघासन और पलिया के यात्री भी थे। खुटार में एआरटीओ ने बस को कागजात पूरे नहीं होने पर सीज कर दिया तो उन लोगों ने बस के परिचालक से खुटार तक का किराया लेकर शेष रुपये वापस करने के लिए कहा।
परिचालक ने रुपये वापस करने से इन्कार किया तो यात्रियों से विवाद होने लगा। नौबत मारपीट तक आ पहुंची। किराया वापस मिलने के बाद यात्री दूसरे वाहनों से गंतव्य को रवाना हो गए। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया इस तरह के विवाद की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें