पुवायां। छात्रा की मौत के मामले में पिता ने रोडवेज बस चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव बेहटा संवात निवासी श्रीप्रकाश मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 29 सितंबर को उनकी पुत्री 17 वर्षीय अनुष्का और भतीजी अर्पिता पांडे स्कूल से स्कूटी से घर लौट रहीं थीं। स्कूटी उनकी पुत्री चला रही थी। इनायतपुर में रोडवेज बस चालक ने लापरवाही से बस चलाते हुए स्कूटी में टक्कर मार दी थी।
हादसे में अनुष्का और अर्पिता गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। शाहजहांपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में अनुष्का को मृत घोषित कर दिया गया था। अर्पिता का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मामले में रोडवेज बस नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद