फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रामलला के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की बस दूसरी से टकराई, 61 लोग घायल

Sat, 09 Nov 2024 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगे चल रही साहिबाबाद डिपो की बस से टकरा गई। हादसे में गुजरात के 45 श्रद्धालु घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। रोडवेज बस में सवार 16 यात्रियों को मामूली चोट आईं हैं।
विज्ञापन


गुजरात के जिला अहमदाबाद के सोलापुर थाना क्षेत्र के 65 श्रद्धालु बस में सवार होकर हरिद्वार गए थे। वहां से अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। देर रात में एक स्थान पर रुककर खाना भी खाया था। बस को अहमदाबाद निवासी दुर्गेश सिंह चला रहा था। शुक्रवार करीब चार बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर फीलनगर गांव के पास बस के आगे चल रही साहिबाबाद डिपो की बस के चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिया। इससे श्रद्धालु बस पलटते बची और आगे चलने वाली बस से टकरा गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। श्रद्धालुओं के साथ साहिबाबाद डिपो की बस में सवार 16 यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य को शुरू कराया। घायलों को सीएचसी भेजा गया। हालत गंभीर होने पर हंसा बेन, जाग्रति बेन, सुदा बेन, आरती कुमारी, महेंद्र को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विधायक व अधिकारी पहुंचे
हादसे की सूचना पर भाजपा विधायक डॉ.वीर विक्रम सिंह प्रिंस व एसडीएम तिलहर अजीत सिंह राय, सीओ अमित चौरसिया ने घायलों का हालचाल लेने के साथ फलाें का वितरण कराया। लेखपाल, विवेक वर्मा एवं कमलेश शर्मा ने भी घायल श्रद्धालुओं को फल वितरित किए।
विज्ञापन


दूसरी बस में लखनऊ के 16 यात्री थे सवार
-साहिबाबाद डिपो की बस को अलीगढ़ निवासी चालक सुनील कुमार चला रहे थे। परिचालक बागपत निवासी अरुण तोमर ने बताया कि बस में लखनऊ के कुल 16 यात्री सवार थे। उन्हें दूसरी बस से लखनऊ के लिए रवाना करा दिया।

हाईवे पर निजी बसों से होती वसूली
हाईवे से गुजरने वालीं निजी बसाें से वसूली का बड़ा खेल चल रहा है। बताते हैं कि रात में कुछ लोग निजी बसों का पीछा कर रोकते हैं। इसके बाद उनसे परमिट आदि मांगने के नाम पर अवैध वसूली करते हैं। कई बार मारपीट भी की जा चुकी है। इसकी जानकारी पुलिस को भी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती। कई बार वसूली कर रहे लोगों से बचकर भागने के प्रयास में हादसे भी होते हैं।

-हादसे के बाद पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया था। हाईवे पर वसूली करने वाले गिरोह के बारे में जानकारी नहीं है। ऐसे मामले के तथ्य सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अमित चौरसिया, सीओ तिलहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें