फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डिवाइडर से टकराई श्रद्धालुओं से की बस, एक की मौत, छह घायल

विज्ञापन
कांट में डिवाइडर पर चढ़ी श्रद्धालुओं से भरी बस। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
कांट (शाहजहांपुर)। कांट-जलालाबाद मार्ग पर बुधवार सुबह ददरौल मोड़ पर श्रद्धालुओं से भरी बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में लखीमपुर खीरी जिले के पढुआ थाना क्षेत्र के गांव चहलुआ निवासी 55 वर्षीय भगौती प्रसाद की मौत हो गई, जबकि उनके परिवार के छह लोगों के अलावा बस में सवार सभी को मामूली चोटें आईं। सभी मथुरा में आयोजित जयगुरुदेव के सत्संग में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


भगौती प्रसाद शनिवार को परिवार के लोगों के साथ सत्संग में गए थे। कई दिन रुकने के बाद मंगलवार को सभी श्रद्धालु बस से घर के लिए चल दिए। बस में करीब 40-50 श्रद्धालु सवार थे। बुधवार सुबह करीब चार बजे जैसे ही बस शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र में ददरौल मोड़ के पास पहुंची। तभी डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे की जानकारी होने पर आसपास के रहने वाले भी पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हादसे में घायल भगौती प्रसाद समेत सात श्रद्धालुओं को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां भगौती प्रसाद को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसे में मृतक के परिवार के इंद्रेश, सर्वेश, उर्वेश, दामोदर, उमेश, बाबूराम को मामूली चोटें आईं हैं। इनमें कई सो रहे थे, तो कई जाग रहे थे। खबर सुन मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजन शव को देख बिलख पड़े। परिवार के लोगों ने मृतक के परिजनों को संभाला और सांत्वना दी। इंस्पेक्टर राकेश मौर्या ने बताया कि एक बुजुर्ग की मौत हुई है। बाकी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रेन की सहायता से बस को हटवाकर यातायात को सुचारू करा दिया गया है।

चालक को झपकी आने से अनियंत्रित हुई बस
माना जा रहा है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। हादसे से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार सवारियों को पुलिस ने दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए भिजवा दिया है।

आठ घंटे के अंतराल में दूसरा हादसा
तिलहर के नगरिया मोड़ पर मंगलवार की रात श्रद्धालुओं से भरी बस डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में छह यात्री घायल हुए थे। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई। आठ घंटे के अंतराल में यह दूसरा हादसा हुआ है।

कांट में डिवाइडर पर चढ़ी श्रद्धालुओं से भरी बस। स्रोत: जागरुक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें