फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 150 यात्रियों को भरकर ले जा रही बस सीज

विज्ञापन
बरेली मोड़ पर बस रोक जांच करती चेकिंग टीम। स्रोत: पुलिस - फोटो : इकौना के मैनिहवा गांव में हुई मारपीट में घायल लोग।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में सीओ यातायात शुभम वर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम एवं यातायात निरीक्षक बच्चू सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बरेली मोड़ क्षेत्र में एक प्राइवेट बस को रोककर चेकिंग की गई, जिसमें 150 यात्री मिले। वाहन को पुलिस चौकी अजीजगंज लाकर सीज कराया गया। यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। तीन रोडवेज बसों से यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए भेजा गया। खुटार क्षेत्र में एक ओवरलोड खनन वाहन व एक ओवरलोड ट्रक को सीज किया गया। चार अन्य वाहनों का चालान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें