पुवायां। भूसा बनाते समय शार्ट सर्किट से लगी आगे की चपेट में आने से ट्रैक्टर भी धू-धू करके जल उठा। खेतों में काम कर रहे लोगों ने दौड़ कर आग बुझाई। इसके बावजूद ट्रैक्टर जल गया लेकिन ग्रामीणों आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बच गई।
ग्राम बड़ागांव के गुरेंद्र सिंह रीपर से भूसा बनाने का काम करते हैं। शनिवार को वह गांव के ही चंद्रपाल के खेत में ट्रैक्टर और रीपर से भूसा बना रहे थे। इस दौरान बैटरी के पास शार्ट सर्किट से ट्रैक्टर में आग लग गई। गुरेंद्र सिंह ने भागकर शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। जब तक आग बुझाई गई तब तक ट्रैक्टर जल चुका था। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी अशोक पाल दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे तब तक आग बुझ चुकी थी। खास बात है कि ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू पाकर आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की कई एकड़ फसल जलने से बच गई। इससे गांव के लोगों ने राहत की सांस ली।