फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्रा पुल पर वैन में लगी आग से भगदड़

Thu, 08 Jan 2015 12:03 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्रा नदी पुल पर बुधवार की शाम करीब चार बजे अचानक चलती कार में आग लगने से अफरातफरी मच गई। पुल के दोनों पर भयंकर जाम लग गया। लोगों ने नदी से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने वैन को पुल से हटवाकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र के गांव औंधापुर में रहने वाले इंद्रेश कुमार अपने पड़ोसी के साथ उनके बेटे को कनौजिया मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में दवाई दिलाने आए थे। यहां से घर लौटते समय गर्रा नदी पुल के बीचोबीच में अचानक वैन से धुआं उठा और आग लग गई। वैन में आग लगते ही पुल के ऊपर अफरातफरी का माहौल हो गया। वैन में गैस किट लगी हुई थी। पुल के पास बने मंदिर से बाल्टी लेकर लोगों ने नदी से पानी भरकर वैन में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। राजघाट चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने वैन में लगी आग बुझाई। इस दौरान पुल के दोनों ओर केरूगंज से लेकर बरेली मोड़ तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात को सामान्य कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें