फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गर्म होकर जली बंच लाइन, तार टूटने से बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तापमान में उछाल आने के साथ ही बंच लाइन जलने व तार टूटने से बत्ती गुल होने का सिलसिला जारी रहा। बुधवार की रात को गोविंदगंज उपकेंद्र के पुराने एआरटीओ वाली गली में बंच लाइन जलने से बत्ती गुल रही। वहीं, लाला तेली बजरिया में भी आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

मोहल्ला बाडूजई प्रथम में बंच लाइन में आग लगने से बत्ती गुल हो गई। कर्मचारियों को सूचना देने पर करीब डेढ़ घंटे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इसी तरह मोहल्ला लाला तेजी बजरिया में चार घंटे तक तकनीकी कारणों के चलते बिजली ठप रही। बरतारा फीडर पर 11 केवीए की लाइन में फॉल्ट आने से दो घंटे तक बिजली ठप रही। विद्युत उपकेंद्र ककरा के आनंदपुरम फीडर के उपभोक्ता भी बिजली की ट्रिपिंग से जूझते रहे।

आंधी में टूटे पांच खंभे नहीं लग सके
परौर। ग्राम अस्तौली में आंधी के चलते टूटे बिजली के पांच खंभे ठीक नहीं हो सके हैं। इसके चलते पूरे गांव के लोग काफी परेशान हैं। विश्वजीत सिंह, सुखपाल सिंह, गिरीश पाल सिंह, नरेंद्र सिंह आदि ने खंभों को सही कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


सभी फीडरों पर तीन घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई
खुटार। बिजली उपकेंद्र के जोगराजपुर, कोल्ड स्टोर, टोडरपुर ग्रामीण, महुआ गुंदे ग्रामीण, कजरा ईस्ट, मैलानी ग्रमीण, खुटार टाउन, कजरा वेस्ट की बिजली शुक्रवार पूर्वाह्न 11 से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान उपकेंद्र पर मशीनों का अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। एसडीओ हरेंद्र राहुल ने बिजली उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें