दो बाइकें और साइकिल क्षतिग्रस्त
उन्होंने बताया कि बताया कि काफी देर से लड़ाई हो रही थी। लोग अलर्ट थे, इसलिए बड़ा हादसा बच गया। दुकान में घुस आएंगे ऐसा अंदाजा नहीं था। नुकसान के बारे में बताया कि दुकान के काउंटर सहित बाहर खड़ी दो बाइकें और एक साइकिल क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। त्योहार के बाद नगर पंचायत से छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने के लिए शिकायत करेंगे।
इससे पहले नगर के मुख्य मार्ग पर कई बार घुमंतुओं की आपसी लड़ाई को देखा गया है, पिछले कुछ माह पहले बस स्टेशन के बाहर हाइवे पर भी हंगामा मचा रहा। जिसके चलते एक खोखे में रखी चूड़ियां और खोखा क्षतिग्रस्त हो जाने की जानकारी सामने आई थी।
देखिए सांड़ों की लड़ाई का वीडियो