फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में तेज रफ्तार बनी काल: ईद के दिन हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 21 Mar 2026 05:25 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगंज (बरेली)

सार

बरेली के सिरौली-अलीगंज मार्ग पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। ईद मिलने जा रहे युवक की बुलेट आगे चल रही बाइक से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। दो अन्य घायल हुए हैं। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई गई है। 
विज्ञापन
गुलफाम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सिरौली-अलीगंज मार्ग पर उमंग पेट्रोल पंप के समीप शनिवार सुबह तेज रफ्तार बुलेट पीछे से दूसरी बाइक से टकरा गई। जिससे दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इस हादसे में बुलेट सवार समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एबुंलेंस से मझगवां सीएचसी पहुंचवाया गया। चिकित्सक ने घायलों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया, वहां इलाज के दौरान बुलेट चालक गुलफाम (20 वर्ष) की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतक के परिजन के मुताबिक, खैलम देहजागीर निवासी गुलफाम और उसका साथी नूर हसन अंसारी पुत्र नूर मोहम्मद (18 वर्ष) ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों से ईद मिलने बुलेट बाइक से अलीगंज जा रहे थे। इसी दौरान खैलम निवासी भूपेंद्र भी अलीगंज के रास्ते होते हुए वजीरगंज मक्का का बीज लेने जा रहे थे। भूपेंद्र जैसे ही उमंग पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बुलेट से आगे चल रही बाइक को टक्कर लग गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची और घायलों को मझगवां सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टर ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान गुलफाम की मौत हो गई। घायलों का इलाज जारी है।

विज्ञापन

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुलेट सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। चालक तेज रफ्तार से बुलेट चला रहा था। उमंग पेट्रोल पंप से थोड़ा पहले ही एक ऑटो से उसकी टक्कर होने से बची और उसको क्रॉस करते ही बुलेट अनियंत्रित होकर आगे चल रही बाइक से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ है।

हादसे में जान गंवाने वाले गुलफाम छह भाइयों में पांचवें नंबर का था। वह अलीगंज में फर्नीचर की दुकान पर मजदूरी करता था। उसके पिता अबरार दिल्ली में मिर्च-मसाले बेचने का काम करके घर का पालन पोषण करते हैं। ईद के दिन हुए हादसे से उसके परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि अभी तक किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें