लोधीपुर स्थित मजार पर बूलन शाह मियां का 303वां उर्स अकीदत के साथ शुरू हो गया। तीन दिनी उर्स के पहले दिन सपा जिलाध्यक्ष/चेयरमैन तनवीर खां समेत कई अन्य लोगों ने चादरपोशी और गुलपोशी कर दुआएं मांगीं।
उर्स का आगाज सुबह नौ बजे महफिल-ए-मीलाद शरीफ से हुआ। सज्जादानशीन एवं मुतवल्ली मोहम्मद सईद की सरपरस्ती में शुरू हुए उर्स शरीफ के पहले दिन सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए हजारों महिलाओं और पुरुषों ने मन्नतें मांगीं। लोधीपुर में उमड़ी भीड़ के कारण यातायात काफी प्रभावित रहा, हालांकि पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उर्स में सभी जाति-धर्मों के लोग पहुंच रहे हैं।
चेयरमैन के साथ चादरपोशी करने वालों में हाजी अब्दुल रहमान, डॉ. उमर हयात साबरी, शाकिर अली, इम्तियाज अली खां, मुख्तार जावेद, साजिद खान, रशीद, आरिफ, शानू, इमरान, रानू, रफत, इरफान, आदिल, मो. रहीस, दिलशाद आदि शामिल रहे।