फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने किसान को पटककर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। खेत में गेहूं की फसल उजाड़ रहे सांड़ को भगाने के लिए किसान ने डंडा मारा तो वह उग्र हो गया। किसान पर हमला कर सांड़ ने उसे कई बार पटककर लहूलुहान कर दिया। आसपास के खेतों में मौजूद गांव वालों ने सांड़ को भगाया। इसी बीच घायल किसान की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस के साथ पहुंची नगर पालिका की टीम ने बमुश्किल सांड़ को पकड़कर कब्जे में लिया।
विज्ञापन

गांव गुलचंपा निवासी शंकरलाल का पुत्र वीरेंद्र दोपहर को अपने खेत में गेहूं की फसल देखने गया था। इसी दौरान उनके खेत में एक सांड़ घुस आया। वीरेंद्र ने शोर मचाकर सांड़ को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। इस पर वीरेंद्र ने सांड़ को एक डंडा मार दिया। इससे गुस्साए सांड़ ने वीरेंद्र पर हमला कर दिया और सींगों में फंसाकर उन्हें जमीन पर पटक दिया। वीरेंद्र ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सांड़ ने उन्हें मौका नहीं दिया और सींगों में फंसाकर तब तक पटकता रहा, जब तक आसपास खेतों में काम कर रहे किसान नहीं पहुंच गए। किसानों ने लाठी-डंडे लेकर सांड़ को भगाकर। इसके बाद गांववाले वीरेंद्र को अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन कुछ ही क्षणों ने वीरेंद्र ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर तमाम गांववाले मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव उठाकर पोस्टमार्टम को भेजने का प्रयास किया ती आक्रोशित गांव वालों ने हंगामा कर शव नहीं उठाने दिया। गांव वालों का कहना था कि जब तक सांड़ नहीं पकड़ा जाता, वे शव नहीं ले जाने देंगे। गांव वालों को आक्रोश देखते हुए तिलहर कोतवाल सुनील अहलावत ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार कुशवाहा को सूचना दी।
एक घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया सांड़
गांववालों का आक्रोश देखकर कोतवाल ने नगर पालिका से पशु रिकवरी वैन मंगवाई। नगर पालिका कर्मचारियों ने जब सांड़ को पकड़ना चाहा तो वह काबू में नहीं आया और हमलावर हो गया, इस पर कर्मचारी पीछे हट गए। इसके बाद गांववालों की मदद से सांड़ की घेराबंदी कर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे पकड़ा जा सका। नगर पालिका की गाड़ी सांड़ को अपने साथ ले गई। इसके बाद गांव वालों ने वीरेंद्र का शव पोस्टमार्टम को भेजने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें