फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सांड़ ने सींग मारकर युवक को किया गंभीर घायल, बाहर निकलीं आंतें

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। अली अकबरपुर नवादा गांव में शुक्रवार को सुबह गांव में रास्ते से गुजरते वक्त अजय को एक सांड़ ने सींग मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सींग पेट में लगने से अजय की आंतें बाहर निकल आईं। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी लाए जाने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार गांव के रास्ते पर दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। इसी दौरान उधर से अजय निकले तो एक सांड़ ने उनके पेट में सींग मार दिया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे फटकार कर और शोर कर किसी तरह सांड़ों को भगाया। खास यह है कि गत 13 जुलाई को भुड़िया गांव में भी इसी तरह की घटना हुई थी। खेत पर धान की फसल देखने गए गांव के समर सिंह पर एक सांड़ ने पेट में सींग मारकर घायल कर दिया था। समर का अब भी इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें