फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सांड़ ने युवक के पेट में मारा सींग, हालत गंभीर

विज्ञापन
सांड़ के हमले में घायल गांव इटौआ के संदीप कुमार। संवाद
विज्ञापन
खुटार। झुंड में बैठे एक सांड़ ने गांव इटौआ के संदीप कुमार के पेट में अचानक सींग मार दिया। गंभीर रूप से घायल संदीप को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इटौआ के अवधेश कुमार ने बताया कि उनके घर के सामने खाली जगह पड़ी है। रात में अक्सर गोवंशीय पशु वहां आकर बैठ जाते है। मंगलवार की सुबह भी कई पशु बैठे थे। सुबह करीब छह बजे उनका छोटा भाई संदीप कुमार किसी काम से घर के बाहर निकला तो एक सांड़ ने संदीप को सींग मार दिया।
सींग पेट में लग जाने से संदीप गंभीर घायल हो गए। संदीप के चिल्लाने पर परिजनों और पड़ोस के लोगों ने सांड़ को भगाकर संदीप को बचाया। इसके बाद संदीप को अस्पताल ले जाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें