फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खेत में पिता के लिए खाना लेकर गए बेटे पर सांड़ का हमला, मौत

Mon, 28 Oct 2024 03:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। हुलासनगरा गांव में छुट्टा घूमने वाले सांड ने जोगिंदर पाल सिंह यादव के दस वर्षीय पुत्र गोविंद को पटककर मार डाला। वह अपने पिता के लिए खेत पर खाना लेकर गया था।
विज्ञापन


जोगिंदर रविवार की सुबह खेत पर धान का पुआल लगा रहे थे। उनका बेटा गोविंद खेत पर खाना लेकर गया था। गांव में घूमने वाला छुट्टा सांड़ उनके खेत में पहुंच गया। खेत पर पड़े पुआल को सांड़ खाने लगा। इस पर गोविंद ने सांड़ को भगाने का प्रयास किया, जिस पर वह हमलावर हो गया। उसने पटक दिया। इस बीच खेत पर काम कर रहे परिजन उसे बेहोशी की हालत में बरेली के कस्बा फतेहगंज पूर्वी स्थित अस्पताल में लेकर गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोविंद की मौत पर मां सुनीता देवी, बड़ा भाई दीपक यादव, गुड्डू यादव रोते हुए बेसुध हो गए। हादसे की सूचना पर ग्राम प्रधान महेंद्र पाल सिंह यादव, लेखपाल कमलेश मिश्रा मौके पर पहुंचे। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।
-
पांचवीं कक्षा का छात्र था गोविंद
गोविंद गांव के ही प्राइमरी विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। परिजन के मुताबिक वह पढ़ाई में ठीक था। तीन भाइयों में सबसे छोटा होने के कारण वह सभी का प्रिय भी था। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

-
क्षेत्र में सिर्फ दो गोशालाएं, छूट्टा घूम रहे पशु
क्षेत्र में सिर्फ दो गोशालाएं ही है। इनमें एक कटरा और दूसरी कटइया में स्थित है। जहां पर निराश्रित पशुओं को रखा गया है। इसके बावजूद सैकड़ों की संख्या पशु इधर-उधर घूमते रहते हैं। उनको पकड़वाने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा।
विज्ञापन


इस साल छुट्टा पशुओं के हमले में इन लोगों ने भी गंवाई है जान
14 जनवरी 2024: मीरानपुर कटरा के गांव भीखमपुर में रामआसरे के 16 वर्षीय पुत्र पवन सिंह की सांड़ के हमले में हुई थी मौत।
30 जून 2024 : सिंधौली के गांव मिश्रीपुर में संजय सिंह को सांड़ ने खेत में मार डाला।
20 अगस्त 2024: जलालाबाद के गांव शाहपुर निवासी 50 वर्षीय चरन सिंह गुर्जर को सांड़ ने खेत पर पटक कर मार डाला।
15 अक्तूबर 2024 : बंडा के गांव पिपरा जप्ती में शौच के लिए जाते समय 60 वर्षीय ओमप्रकाश को सांड़ ने पटक कर मार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें