जैतीपुर। ग्राम करकौर में सचिवालय, सड़क और प्राथमिक विद्यालय के विकास के लिए बजट स्वीकृत होने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सत्यवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को डीएम को पत्र देकर जल्द कार्य शुरू कराने की मांग की।
उन्होंने बताया कि दो माह पहले ग्रामीणों के साथ शिव मंदिर पर अनशन किया था। सचिवालय के पास गंदा पानी भरा होने से आवागमन बाधित है। डीएम ने सीडीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। सत्यवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार से 31 अक्तूबर तक वह स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत के संदेश के साथ झांसी से वर्धा (महाराष्ट्र) तक साइकिल यात्रा करेंगे। संवाद