प्राथमिक विद्यालयों में 15 हजार सहायक अध्यापक पदों की भर्ती के लिए होने वाली काउंसिलिंग की तिथि तय न होने से आक्रोशित बीटीसी प्रशिक्षुओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र डीएम को दिया।
प्रशिक्षु शिक्षकों ने कहा कि 13 दिसंबर को जारी विज्ञप्ति के अनुसार सात मई तक ऑनलाइन संशोधन की प्रक्रिया हुई थी, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही की वजह से काउंसिंलिंग की तिथि घोषित नहीं की जा रही है। कहा कि यदि 20 जून तक काउंसिलिंग की तिथि घोषित नहीं की गई तो वे लोग प्रदेश स्तर पर व्यापक धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रभात दीक्षित, प्रभात शर्मा, नितिन गुप्ता, अमित चतुर्वेदी, दिलीप मिश्रा, स्वाति भदौरिया, कनिका अग्निहोत्री, प्रिया शुक्ला, निहारिका तिवारी, सरिता भारती, सारिका चौहान, अखंड प्रताप सिंह, अनुपम, शाखा अग्रवाल, नेहा, सोनी, संगीता, रेनू, कीर्ति, शिवाली, स्नेहा, अंबालिका, सौम्या आदि मौजूद रहीं।