फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरवचन लाल होंगे पुवायां से बसपा प्रत्याशी

Wed, 12 Aug 2015 11:18 PM IST
पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि पार्टी की ओर से पूर्व आईपीएस गुरवचन लाल को प्रत्याशी बनाया गया है। सर्व समाज के लोग इनको जिताकर मायावती के हाथों को मजबूत करें, जिससे प्रदेश में फैले जंगलराज से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन

श्री सिद्दीकी बुधवार को नगर के एक मैरिज लॉन में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव में जनता के अच्छे दिन आने वाले हैं का सपना दिखाकर गुमराह किया गया। चुनाव में नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कश्मीर की ओर कोई आंख उठाकर देखेगा तो कराची ले लेंगे। फिर चुनाव जीतने के बाद शपथ ग्रहण की दावत देना, इधर-उधर से साड़ी और शॉल का आदान-प्रदान करके जनता को धोखा क्यों दिया? उन्होंने मोदी पर तंज करते हुए कहा कि बरसात से फसलें चौपट होने से किसान बर्बाद हो गया, लेकिन देश के प्रधानमंत्री सवा साल में 11 माह विदेश के दौरों पर रहे। देश की जनता के लिए उनके पास समय नहीं है। सम्मेलन को बसपा के जोन कोआर्डिनेटर गिरीशचंद्र, ब्रह्मस्वरुप सागर, तिलहर के विधायक रोशनलाल वर्मा, रामसरन सागर आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान जलालाबाद विधायक नीरज मौर्य, जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह, बाबू खेमकरन, महेश सागर, शकील खां, जदुवीर गौतम, रामलड़ैते श्रीवास, रामरक्षपाल, रामलड़ैते कनौजिया सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बोले, जो जितना बड़ा अपराधी, वह उतना बड़ा समाजवादी
पुवायां। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कार्यकर्ता सम्मेलन के समापन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में नया फंडा है कि जो जितना बड़ा अपराधी होता है उसे उतना बड़ा समाजवादी माना जाता है। बसपा की सरकार आने पर सभी अपराधी या तो जेल में पहुंच जाते हैं या तो प्रदेश छोड़कर बाहर हो जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लूट, डकैती, हत्या व्यापार बन गया है। सपा की सरकार में मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों, कब्रिस्तानों और गरीबों की जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। बसपा की सरकार में प्रदेश का विकास प्रगति पर था और  कोई मंत्री, सांसद और विधायक कानून को हाथ में लेता था तो उसे भी जेल जाना पड़ता था। सपा में मंत्रियों और विधायकों को कानून तोड़ने की छूट दी गई है। देश और प्रदेश के हालात देखकर मजदूर, कर्मचारी और आम आदमी भी परेशान हैं। बसपा ही ऐसी पार्टी है जो प्रदेश में जंगलराज से मुक्ति दिलाएगी। बसपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव की तैयारी कर ली है और जनता ने भी जवाब देने का मन बना रखा है। आगामी विधानसभा चुनाव में परिणाम सामने होगा।

सिख समाज ने भेंट किया सरोपा और तलवार
पुवायां। सम्मेलन में नसीमुद्दीन सिद्दीकी का बसपा कार्यकर्ताओं ने 51 किलों की माला पहनाकर स्वागत किया तो गुरवचन लाल ने चांदी का मुकुट पहनाया।  जिला पंचायत सदस्य राजा बरौना और सिख समाज के तमाम लोगों ने तलवार और सरोपा भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान सिख समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की।

...और जब विधायकों ने कर दिया मना
पुवायां। बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने गुरवचन लाल के पुवायां विधानसभा से बसपा प्रत्याशी घोषित करने के बाद भाषण समाप्त कर दिया। इस दौरान पास में ही बैठे निगोही विधायक रोशनलाल और जलालाबाद विधायक नीरज मौर्या को भी प्रत्याशी घोषित करते के लिए संचालन करने वाले से कहा। इसी बीच दोनों विधायकों ने उन्हें बाद में घोषणा करने की बात कहते हुए मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें