फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्यों के साथ पहुंचे बसपा विधायक

Sat, 06 Feb 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आज पांच ब्लाकों में प्रमुखी के लिए होगा मतदान
विज्ञापन

शाहजहांपुर। जिले के 15 ब्लॉकों में प्रमुखी पद के रविवार को होने वाले चुनाव के लिए शनिवार को पोलिंग पार्टियां कलेक्ट्रेट से रवाना हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने संबंधी पोलिंग पार्टियों को विशेष हिदायतें दी। एसपी बबलू कुमार ने सभी संबंधित सीओ और थानाध्यक्षों को मतदान स्थल पर कानून - व्यवस्था बनाए रखते हुए बीडीसी मेंबरों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा है।
विज्ञापन

जिले में नौ ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन तय होने के चलते अब केवल छह में ही मतदान  होना है। फिर भी ऐहतियातन सभी ब्लाकों में पुलिस -प्रशासनिक स्तर पर पैनी निगाह रखी जा रही है। बता दें कि सपा के खाते में जलालाबाद से गोपाल वर्मा, मिर्जापुर से सुमनलता, कांट से मुनेंद्र, पुवायां से शोभा, सिंधौली से सुनीता, तिलहर से सावित्री, बंडा से संतोषी देवी और ददरौल से क्षमा वर्मा का एकल नामांकन हुआ है जबकि बसपा से निष्कासित पूर्व एमएलसी एमएलसी जयेश समर्थित सुमन देवी का खुटार में एकल नामांकन होने से निर्विरोध चुना जाना तय हो चुका है। बंडा में शनिवार को सपा प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन करने वाली गांव बसंतापुर की स्नेहलता कटियार और गांव जमुनिया खानपुर के रामपाल ने नाम वापस ले लिया। भावलखेड़ा ब्लॉक से सपा प्रत्याशी मनोरमा सिंह और सपा के एमएलसी संजय मिश्र ने पत्नी रानी मिश्रा आमने -सामने हैं। निगोही में बसपा विधायक रोशन लाल वर्मा के बेटे मनोज वर्मा और सपा प्रत्याशी अजयपाल सिंह आमने - सामने हैं। कलान में सपा से जबर सिंह और सपा के बागी प्रत्याशी रामऔतार के बीच मुकाबला है जबकि मदनापुर में सपा के भूपेंद्र सिंह और सर्वदलीय महागठबंधन से पूर्व विधायक देवेंद्र पाल सिंह के छोटे भाई प्रताप सिंह की पुत्रवधु आरती सिंह के बीच मुकाबला है। जैतीपुर में भी कई दलों के प्रत्याशी मैदान में हैं तो खुदागंज में सपा प्रत्याशी नरेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ  लल्ला और भाजपा प्रत्याशी रोहित सिंह मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें