फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेमकरन बने बसपा के जिलाध्यक्ष

Fri, 29 Sep 2017 05:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह को हटाकर खेमकरन गौतम को पार्टी में जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। नवंबर माह में नगर निकाय के संभावित चुनाव को लेकर जिले में पार्टी जिलाध्यक्ष के फेरबदल को पार्टी में अहम माना जा रहा है। इस बार नगर निकाय चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के सिंबल पर प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने की संभावना प्रबल है।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के बरेली मंडल जोन इंचार्ज संजीव सागर ने बताया कि बीते दिन दिल्ली में हुई पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक में मायावती ने खेमकरन गौतम को पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि गौतम के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। दिल्ली में हुई इस बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राईन, जोन इंचार्ज संघ रत्न सेठी, जयपाल सिंह, रामकुमार मौर्या भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें