फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam: दोस्त के स्थान पर इंटरमीडिएट की परीक्षा देने पहुंचा बीएससी का छात्र, फोटो से खुली पोल

Mon, 23 Feb 2026 10:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान सोमवार को एक सॉल्वर पकड़ा गया। आरोपी बीएससी का छात्र है। वह अपने दोस्त के स्थान पर परीक्षा देने आया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में यूपी बोर्ड की परीक्षा में कलान के सथरा धर्मपुर स्थित श्रीगोकरन सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान के प्रश्नपत्र में पंजीकृत छात्र के स्थान पर फर्रुखाबाद का युवक परीक्षा देते पकड़ा गया। उसके पास से एडिट किया फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है। मामले में केंद्र व्यवस्थापक लोकेश मिश्रा ने कलान थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


आरडीएस इंटर कॉलेज नौगवां मुबारकपुर में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र श्री गोकरन सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में बनाया गया था। सोमवार दोपहर दूसरी पाली में जीव विज्ञान की परीक्षा प्रारंभ हुई। परीक्षा में पंजीकृत छात्र दिव्यांश सिंह के प्रवेशपत्र व फर्जी आधार कार्ड के जरिये फर्रुखाबाद जिले के थाना अमृतपुर के हरसिंगपुर के गांव विजपुरिया का अनुज राजपूत शामिल हो गया।

वह कक्ष संख्या आठ में तेजी से प्रश्नों को हल कर रहा था। केंद्र व्यवस्थापक लोकेश मिश्रा निरीक्षण करने के लिए निकले तो 25 वर्षीय युवक को देखकर संदेह हुआ। उन्होंने छात्र का प्रवेशपत्र देखा तो उसमें दिव्यांश सिंह का फोटो लगा था। आधार कार्ड में दिव्यांश की सारी डिटेल के साथ फोटो परीक्षा देने वाले का चस्पा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त की जगह देने आया था परीक्षा 
फर्जीवाड़ा सामने आने पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट रामकुमार श्रीवास्तव, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक देवकीनंदन, कक्ष निरीक्षक संतोष कुमार ने उसे पकड़ लिया और थाने लेकर आए। थाने में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बीएससी का छात्र है और अपने दोस्त के स्थान पर परीक्षा देने आया था। 

डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि मामले में केंद्र व्यवस्थापक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। पूरे मामले की जानकारी परिषद भी भेजी गई है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें