फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दीवार फांदकर मकान में घुसे देवर ने भाभी से की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म की कोशिश और छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि तीन वर्ष से उसका प्रेम प्रसंग चलने के बाद इस वर्ष तीन जुलाई को उसका निकाह हुआ था। प्रेम-विवाह के चलते ससुराल वालों ने साथ रखने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पति ने मकान के पड़ोस में कमरा लेकर रहना शुरू कर दिया। एक अगस्त को पति अचानक घर से चला गया।
पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। तब आठ दिन के बाद पति पुलिस चौकी पर आया और साथ में रखने से इन्कार कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि पति की गैरमौजूदगी में देवर घर की दीवार फांदकर आ गया। उसने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर छेड़खानी करते हुए कपड़े फाड़ दिए। मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें