फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही से दरिंदगी: देवर पर दुष्कर्म तो ससुर पर मारपीट का लगाया आरोप, कहा- दरवाजे पर बैठा रहा पति

Sat, 27 Aug 2022 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

महिला कांस्टेबल के मुताबिक वह अपने घर पर थी, तभी घर में घुसकर देवर ने दुष्कर्म किया। इसके बाद देवर और ससुर ने घर में आकर मारपीट की। आरोप है कि उसके साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में तैनात महिला कांस्टेबल के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि देवर और ससुर ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन

महिला ने जलालाबाद थाने में तहरीर देकर बताया कि वह बरेली में तैनात है। वह जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह अपने घर पर थी। तभी घर में घुसकर देवर ने दुष्कर्म किया। इसके बाद देवर और ससुर ने घर में आकर मारपीट की। आरोप है कि उसके साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


इनकार करने पर धारदार हथियार से घायल कर दिया। हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गई है। इस दौरान पति दरवाजे पर बैठा रहा। उसने यूपी 112 में शिकायत की तो पुलिस आने पर सभी भाग गए। सीओ जलालाबाद मस्सा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें