विधि सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
- फोटो : बारिश के बीच गुजरते लोग।
शाहजहांपुर। मदनापुर के नगला बन्नू उर्फ नगरिया गांव निवासी सेना में तैनात हरिओम की पत्नी विधि सिंह की हत्या के आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
पोस्टमाॅर्टम हाउस पर मृतका के भाई शिव प्रताप सिंह ने बताया कि बहनोई हरिओम मेरठ में आर्मी में तैनात था। उसका जम्मू-कश्मीर ट्रांसफर हो गया है। बताया कि बहनोई ऑनलाइन जुआ में लाखों रुपये हार गया था। वह अपना कर्ज निपटाने के लिए बहन को प्रताड़ित कर रहा था। छुट्टी पर घर आते तो बहन के साथ मारपीट करते थे।
फोन पर बहन से गाली-गलौज करता था। दूसरी शादी कर लेने की धमकी देता था। कुछ दिन पूर्व बहन को जहर देकर मारने की कोशिश भी की गई थी। आरोप है कि बहन के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर शव को लटका दिया गया। बहन के शरीर पर चोट के निशान भी देखे गए हैं। वहीं, मृतका की मां का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। साथ में आईं महिलाओं ने उन्हें संभाला। इंस्पेक्टर विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हैं। जांच की जा रही है।