फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में साले-बहनोई समेत दस लोग घायल

Mon, 27 Feb 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
जलालाबाद रोड पर डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर
विज्ञापन

सल्लिया में साइकिल सवार को बचाने में हुआ हादसा
अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे में साले-बहनोई समेत दस लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक ही हालत गंभीर बताई गई है।
लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव दूल्हापुर निवासी लखपत(45) सोमवार शाम लगभग चार बजे अपने साले कैथ कलां निवासी सुरेंद्र बहादुर के साथ बाइक से बेटे अवनीश की शादी केे लिए सामान खरीदने सल्लिया आए थे, वहीं सड़क पर अचानक सामने से साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई। जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कांट-जलालाबाद रोड पर पेट्रोल पंप के पास डीसीएम ने एक बाइक में साइड से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार सिकंदरपुर खुर्द निवासी अशोक कुमार(40) घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला देवरिया निवासी प्रमोद कुमार(53), कांट के गांव अभायन निवासी जगदीश(45), थाना जलालाबाद के गांव ककहरी निवासी नेकपाल(17), अजीजगंज कोतवाली निवासी विजय कुमार(30), मोहल्ला हुंडालखेल निवासी विश्वमोहन मिश्रा, मिर्जापुर निवासी जलालुद्दीन, राजेपुर निवासी मानसिंह को भी घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें